
कोलकाता/नई दिल्ली/पटना, 4 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Election Results : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिस पल का पार्टी को लंबे समय से इंतजार था, वह अब हकीकत बन चुका है। इस जीत के बाद देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भी उत्साह देखने को मिला, जहां बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि “आज बंगाल में कमल खिल गया है।” उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान की जीत बताया।
नेताओं के तीखे बयान
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ, लेकिन जनता ने वोट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि अब राज्य में विकास कार्य तेजी से होंगे। वहीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने इसे जनता के साहसिक फैसले का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय से बदलाव की लहर दिख रही थी और अब वह नतीजों में साफ नजर आई है।
West Bengal Election Results : TMC को बड़ा झटका
इन नतीजों के साथ हीतृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यह चुनाव राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
क्या बदलेगा अब?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं और आने वाले समय में शासन व विकास की दिशा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


