

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Winter session of Parliament… संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है।शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों की एक बैठक भी बुलाई है।
Winter session of Parliament…संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में संसद की कार्यवाही और सदन में मुद्दों पर चर्चा को लेकर सभी दलों से बातचीत होगी। सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की कोशिश में होगी। ऐसे में चुनाव नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो उसे अधिक ताकत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव में फायदा हुआ तो फिर संसद के समीकरण भी कुछ बदले दिख सकते हैं। यही नहीं इसी सेशल में एथिक्स कमेटी की महुआ मोइत्रा पर रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


