
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्य में हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर से गुलाबी ठंड का एहसास करा दिया है जबकि कल कई जगहों पर आई आंधी-बारिश ने आफत मचा दी। बिहार के बेगूसराय में तूफान के बीच पेड़ ढहने से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में मौसम की क्रानॉलजी वैज्ञानिकों को भी समझ नहीं आ रही। इस साल जनवरी में इतनी ठंड पड़ी कि 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
यह भी पढ़ें : Strange marriage : शर्मनाकः 11 साल की बच्ची से 40 साल के शख्स ने की शादी
Weather Update : वहीं, फरवरी इतना गर्म रहा जितना पिछले 17 साल में नहीं रहा था। फिर मार्च आया। पिछले चार सालों के दौरान मार्च में उतनी बारिश नहीं देखी गई जितनी इस साल हुई। अप्रैल में कभी तापमान ऊपर जाता, तो कभी बारिश से हल्की ठंड हो जाती। मई की शुरुआत भी तेज और ठंडी हवाओं के साथ हुई। दिल्ली-एनसीआर में कई जगह रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो रही है। आज सुबह तो लोगों को नहाने के लिए गीजर का इस्तेमाल करना पड़ा।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





