

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Weather News : भारत के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से बाढ़, लैंड स्लाइड और बादल फटने की घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया है। 13 जुलाई तक लगभग 98 लोगों की जान जा चुकी है और 770 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी एक बार फिर लैंड स्लाइड की वजह से बंद हो गया है, जिससे सड़क यातायात पर गंभीर असर पड़ा है।
Weather News : हिमाचल में फिर जारी हुए अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात की भी यही स्थिति है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24-48 घंटों में तेज बारिश की संभावना है। इन इलाकों में लैंडस्लाइड और नदियों में उफान आने का खतरा हो सकता है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


