
नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Vande Bharat Food Controversy : प्रीमियम सुविधाओं के लिए जानी जाने वाली Vande Bharat Express एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार मामला ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता से जुड़ा है, जहां एक यात्री ने भोजन में कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यात्री ने दावा किया कि अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने में कीड़ा मिला। यात्री के अनुसार, उनके कोच में ऐसी घटना एक से अधिक बार हुई, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाने से परहेज कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भोजन सप्लाई करने वाली कंपनी गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं कर रही है।
IRCTC ने लिया सख्त एक्शन
मामले के सामने आते ही Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित सेवा प्रदाता पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया है।
IRCTC ने यह भी बताया कि संबंधित किचन को सील कर दिया गया है और वहां गहन सफाई व कीट नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।
Found an insect in Vande Bharat train food (Ahmedabad → Mumbai). Atleast 2 such cases in my coach, everyone stopped eating after that.
Vendor: M/S Brandavan Food Products (part of RK Group).@fssaiindia @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @IRCTCofficial
Just one request to the… pic.twitter.com/rNrfVaNN5b
— Aditya Didwania (@adityadidwania) April 6, 2026
Vande Bharat Food Controversy : सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
घटना के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने रेलवे के खानपान की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और सख्त निगरानी की मांग की है।
यह घटना रेलवे में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। अब यात्रियों के भरोसे को बनाए रखना रेलवे और संबंधित एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


