
आंध्र प्रदेश (वीकैंड रिपोर्ट) : Train Accident : आंध्र प्रदेश से बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार रात श्रीकाकुलम में एक ट्रेन की चपेट में आने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हो गए है। जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें : Gunmen Attack – बंदूकधारियों का हमला, 70 से ज्यादा ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
Train Accident : सोमवार रात ये हादसा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक Coimbatore-Silchar Express (No. 12515) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। तभी ट्रेन से धुआं निकलते देखा और जिसके बाद उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। वे सभी ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी दूसरी ओर से एक अन्य ट्रेन कोणार्क एक्सप्रेस आई और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। ये ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम जा रही थी।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





