

पुणे (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident on Pune-Nashik Highway : महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं जोकि उपचाराधीन हैं। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।
यह भी पढ़ें : Firing in University Campus : अमेरिका में यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग, एक की मौत
Accident on Pune-Nashik Highway : पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। बताया जाता है कि सभी महिलाएं रसोइये का काम करती हैं और रात को ड्यूटी से लाैट रही थीं।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



