

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट ) : Pradeep Sharma Encounter Specialist : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा मिली है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया था। हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाते हुए 2006 के मामले में 21 आरोपियों में से छह को बरी कर दिया है। जबकि 11 के खिलाफ ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। साथ ही अदालत में केस की सुनवाई के दौरान दो दोषियों की मौत हो चुकी है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2006 के लखन भैया एनकाउंटर मामले में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को बरी किए जाने के खिलाफ साल 2006 में दायर अपील को मंजूरी दे दी थी। क्योंकि ट्रायल कोर्ट ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद रामप्रसाद गुप्ता उर्फ लखन भैया के वकील ने पुलिस अधिकारी की रिहाई को चुनौती दी थी।
Pradeep Sharma Encounter Specialist : साथ ही इस मामले के सभी आरोपियों ने सजा के खिलाफ अपील की थी। वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान दो दोषी जनार्दन भांगे और पुलिस निरीक्षक अरविंद सरवनकर का निधन हो गया है। मामले के अधिकांश दोषी जेल में बंद हैं। अपील की सुनवाई के दौरान मनु मोहन राज, सुनील सोलंकी, मोहम्मद टक्का और सुरेश शेट्टी जमानत पर थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


