

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : NCERT Removed Chapters : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं क्लास की किताबों से कई चैप्टर हटा दिए गए हैं। इसमें इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिंदी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए गए हैं। एनसीआरटी के मुताबिक, नागरिक शास्त्र की किताब से ‘द कोल्ड वॉर एरा’ और ‘यूएस हिजेमनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ के चैप्टर को हटाया गया है।
यह भी पढ़ें : RTO Pradeep Dhillon Suspend : आर.टी.ओ. के पद पर तैनात प्रदीप सिंह ढिल्लों सस्पेंड
NCERT Removed Chapters : वहीं, इतिहास की किताब थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II से मुगल साम्राज्य से जुड़ा चैप्टर (मुगल दरबार, 16वीं और 17वीं शताब्दी) हटाया गया है। इसके अलावा हिंदी की किताब से कुछ पैराग्राफ और कविताएं हटा दी गई हैं। NCERT ने बताया कि अपडेटेड सिलेबस मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी 2023-24 से ही लागू हो जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


