

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi Liquor Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक और एक्शन लेते हुए दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण पिल्लई को गिरफ्तार किया है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में ही बीते दिनों सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy : मनीष सिसोदिया से ईडी भी करेगी पूछताछ
Delhi Liquor Scam : सात दिनों की सीबीआई हिरासत के बाद फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले ईडी ने ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शराब कारोबारी अमनदीप ढाल को 2 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों की माने तो उनसे पूछताछ के बाद पिल्लई को गिरफ्तार किया गया है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


