
जबलपुर, 2 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jabalpur Boat Tragedy : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इसी बीच क्रूज पायलट महेश पटेल ने पहली बार सामने आकर पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है।
पायलट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब क्रूज रवाना हुआ, तब मौसम सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में अचानक तेज तूफान आ गया। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण हालात तेजी से बिगड़ने लगे। उन्होंने बताया कि स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत क्रूज को वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में पानी तेजी से भरने लगा और नियंत्रण खो गया।
🚨 Tragedy at Bargi Dam: cruise capsizes, 9 dead, several missing.
Survivors say warnings were ignored; life jackets came too late.
Serious safety lapses exposed.#Jabalpur #brøndby #sstvi #Mayıs pic.twitter.com/py8ElddnMh
— Eyes on the Globe (@eyes_globe) May 2, 2026
महेश पटेल के अनुसार, उन्होंने समय रहते दूसरी नाव बुलाने की कोशिश की और यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा, लेकिन कई यात्रियों ने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार भी किया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
जबलपुर बरगी डैम हादसे में जब क्रूज डूबने लगी तब लाइफ़ जैकेट बांटे जाने लगे pic.twitter.com/9TjtgFemjo
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) May 2, 2026
Jabalpur Boat Tragedy : उन्होंने बताया कि जब क्रूज किनारे से करीब 100 मीटर दूर था, तब तक स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी। पानी तेजी से भर रहा था और क्रूज को सुरक्षित किनारे तक ले जाना संभव नहीं रहा। पायलट ने यह भी दावा किया कि उन्हें खराब मौसम को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया।
हादसे के समय स्टाफ की कमी का भी जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जहां आमतौर पर तीन सदस्यीय टीम होती है, वहां उस दिन केवल दो कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह क्रूज से सबसे आखिर में बाहर निकले और ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बचाने की कोशिश की।
#WATCH | Cruise boat capsize in Jabalpur | Cruise Pilot Mahesh Patel says, “…When I left, there was no thunderstorm; it was just a little windy. When it was time for us to return, the winds grew stronger. So, life jackets was provided to everyone. Suddenly, the winds grew even… pic.twitter.com/joHaeQLKWS
— ANI (@ANI) May 2, 2026
भावुक होते हुए पायलट ने पीड़ित परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि यह घटना उन्हें गहरे सदमे में डाल गई है। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया। इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था, मौसम चेतावनी और प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


