

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- India Post GDS Recruitment 2026 : देशभर के 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 23,757 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। भर्ती अभियान के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
31 अगस्त से शुरू हुआ पंजीकरण, 21 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
डाक विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 19 सितंबर तक चलेगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार केवल एक बार ही पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन के दौरान हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क
सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग (PwBD) और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
India Post GDS Recruitment 2026 : मेरिट सूची के आधार पर होगा चयन
प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल शशिकांत जैन के अनुसार इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित कार्यालय में बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आयु सीमा और आरक्षण का लाभ
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी—
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) : 5 वर्ष
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : 3 वर्ष
- दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष
हालांकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी।
योग्यता और जरूरी शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा—
- 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना अनिवार्य।
- संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- कंप्यूटर संचालन की जानकारी जरूरी।
- साइकिल चलाना आना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास स्वयं या परिवार के लिए आय का कोई अन्य साधन भी होना चाहिए।
क्या होंगे जिम्मेदारियां और कार्य
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
- शाखा डाकघर का संचालन
- डाक एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) सेवाओं का प्रबंधन
- ग्राहकों को सेवाओं की जानकारी देना
- डाक वितरण व्यवस्था की निगरानी
- कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
- डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री
- घर-घर डाक वितरण
- IPPB सेवाओं में सहयोग
- BPM की सहायता करना
डाक सेवक
- डाक, पार्सल और मेल बैग की छंटाई एवं वितरण
- डिलीवरी सेंटर तक डाक सामग्री पहुंचाना
- ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं का संचालन
रोजाना 4 से 5 घंटे करना होगा काम
ग्रामीण डाक सेवक पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिदिन लगभग 4 से 5 घंटे कार्य करना होगा। यह नौकरी ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
India Post GDS Recruitment 2026 : दस्तावेज सत्यापन के दौरान ये कागजात होंगे जरूरी
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र
- PwBD प्रमाण पत्र
- ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
- स्थानीय भाषा प्रमाण पत्र (कुछ राज्यों में आवश्यक)
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


