
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : बीते दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद आज सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है, क्योंकि एक ही दिन में कीमती धातुओं के भाव काफी नीचे आ गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,76,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि गुरुवार को यह ₹1,83,000 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं 22 कैरेट सोना भी आज गिरावट के साथ ₹1,63,680 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव ₹3,73,500 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि गुरुवार को यह ₹4 लाख के पार लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी। यानी चांदी में एक ही दिन में बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Silver Price : घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के दाम नरम पड़े हैं। गुरुवार को चांदी ने जो नया रिकॉर्ड बनाया था, उसकी तुलना में आज की गिरावट काफी बड़ी मानी जा रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





