

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- FIR against MP : सपा से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मुकदमा जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सांसद ने अपने पद की गरिमा के विरुद्ध जाते हुए टिप्पणी की, जिससे सनातन हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके पूर्व भी सनातन हिन्दू धर्म के साधू संतों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।
गाजीपुर सांसद ने महाकुंभ में ट्रेनों की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, ट्रेनों का हालत यह है कि लोग शीशा तोड़ रहे हैं, अंदर औरतों कांप रही हैं, बच्चों को गोद में छुपा कर रो रही हैं बिलख रही हैं. हमारे और आपके घर के बच्चे ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं।पुलिस वाले भी परेशान हैं और टीटी अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिया हैं कि कहीं भीड़ हमारी भी पिटाई ना कर दे। मैंने अपनी आंख से देखा जो ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वाले हैं उनकी उम्र 15 से 20 साल की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

