

अमलोह (वीकैंड रिपोर्ट)- Raid On Sadhu Singh House : ईडी ने आज सुबह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर छापेमारी की। ईडी की यह छापेमारी साधु सिंह धर्मसोत के अलावा जगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों और उनके करीबियों के घरों पर भी हुई।
Raid On Sadhu Singh House : फिलहाल ईडी की टीमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर पर मौजूद हैं और तलाशी ले रही हैं. किसी को भी घर में आने या जाने की इजाजत नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के एक करीबी सहयोगी, वन विभाग के ठेकेदार, खन्ना में एक करीबी सहयोगी और कुछ अधिकारियों के घरों में भी छापेमारी कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


