

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के लिए आज अहम दिन है। इस संबंध में इसरो ने ट्वीट किया कि, आज की सफल फायरिंग (जो थोड़े समय के लिए आवश्यक थी) ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसके साथ चांद की ओर बढ़ने के सभी प्रवेश चरण पूरे हुए। अब प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल (जिसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं) के अलग होने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें : E Bus Service and PM Vishwakarma Scheme : देश में चलेंगी 10,000 नई ई-बसें, 55 हजार नौकरियों का दावा, पीएम विश्वकर्मा योजना को भी मंजूरी
Chandrayaan-3 : बृहस्पतिवार को लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग होंगे। इसरो ने कहा कि 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की योजना है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। इसके बाद इसने छह, नौ और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया तथा उसके और निकट पहुंचता गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


