नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): BJP Meeting…वीरवार को संसद भवन में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के दाैरान तीनों राज्यों में जीत के लिए PM मोदी का अभिनंदन किया गया। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत अकेले मोदी की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जीत है।
BJP Meeting…बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें, लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी ज़िलों में काम करने का लाभ पार्टी को मिला है, वहां पार्टी ने क़रीब 60 सीटें जीती हैं। बैठक में BJP के दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि सबने मिल कर काम किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




