

अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट)-Ayodhya Shri Ram temple opened…श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज श्री राम लला के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। आज से रामलला आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे।
Ayodhya Shri Ram temple opened…राम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर देर रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। तड़के 2 बजे से ही बड़ी तादाद में लोग यहां जुटने लगे। भीड़ में मौजूद लोग गेट के सामने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर मंदिर के अंदर दाखिल हो रहे हैं। देशभर से श्रद्धालुओं के जुटने का क्रम जारी है। इसके साथ ही अयोध्या के स्थानीय निवासी भी दर्शन-पूजन करने के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


