

झांसी (वीकैंड रिपोर्ट)– Attack on Train : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ट्रेनों में भीड़ के चलते एक बड़ी घटना सामने आई है। झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर भीड़ ने हमला बोल दिया। यह भीड़ ट्रेन के गेट न खोले जाने से नाराज थी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 11801 पर पथराव हुआ है।
ऐसा बताया जा रहा है कि झांसी से करीब दो घंटे की दूरी पर मौजूद हरपालपुर में कई लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब वे ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें गेट बंद मिले। बस इसी बात पर स्टेशन पर मौजूद भीड़ भड़क गई और पथराव व तोड़फोड शुरू कर दिया। इसकी वजह से अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


