मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Fire in Mumbai : मुंबई में शनिवार सुबह 20 मंजिली रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें 2 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है, 15 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है अन्य 12 घायलों की हालत स्थिर है। मुंबई के ताड़देव इलाके के गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : Blast in Ghana – घाना में हुआ धमाका, 17 की मौत और 59 घायल, 500 से ज्यादा इमारतें ढहीं
सभी घायलों को पास के भाटिया अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनकी हालत स्थिर है, 3 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। भाटिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि 2 लोगों की इस हादसे में झुलसकर मौत हो गई है।
Fire in Mumbai : मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि इसे लेवल-3 आग के रूप में चिह्नित किया गया है। अधिकारी के मुताबिक मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां, पानी के 7 जेटी समेत अन्य लोग आग बुझाने के अभियान में शामिल हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।