
लुधियाना (वीकैंड रिपोट) Raid In Spa Center : पंजाब के लुधियाना जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई फुल्लांवाल चौक के पास स्थित सिटी प्लाजा सेंटर में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां पकड़ी गईं और पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Raid In Spa Center : पुलिस द्वारा जब वहां रेड की गई तो वहां हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लग पड़े। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान जवद्दी कलां निवासी अर्जुन प्रसाद व गांव संगोवाल के रहने वाले मेनैजर सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


