

बरनाला (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : गांव चन्ननवाल में सफेद शराब की ओवरडोज़ से एक युवक की मौत का दुखद समाचार मिला है। मृतक की मां अमनदीप कौर ने बताया कि 25 वर्षीय युवक बेअंत सिंह घर पर रोटी खाने के बाद बेहोश होने लगा था, तभी हमने देखा कि सिरिंज लगने से उसका हाथ सूज गया था। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि मेहल कलां थाने में बयान दर्ज कराया गया है कि युवक बेअंत सिंह की मौत सफेद शराब की ओवरडोज़ से हुई है। थाना मेहल कलां के अधिकारियों ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया है।
Punjab News : सरपंच गुरजंट सिंह धालीवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक बेअंत सिंह लंबे समय से नशे की दलदल में फंसा हुआ था। जिसके कारण यह दुखद घटना घटी है। एस.एच.ओ. शेरविंदर सिंह औलख ने संपर्क करने पर बताया कि परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


