
लुधियाना | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing in Ludhiana : पंजाब के लुधियाना जिले में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में ब्लिंकिट डिलीवरी को लेकर हुए झगड़े के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चिप्स और कुरकुरे की डिलीवरी देने आए ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय से ऑर्डर लेने वाले युवक की कहासुनी हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक से भी उसका विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
Firing in Ludhiana : बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर लौटा और दूसरे युवक के घर पर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली घर के पास खड़े एक व्यक्ति को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के 2 खोल बरामद किए हैं और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


