
ब्रिटेन (वीकैंड रिपोर्ट) : UK Election : ब्रिटेन में हुए चुनाव में भारतीय मूल के रिकॉर्ड 28 लोग सांसद के तौर पर चुने गए हैं। ब्रिटेन चुनाव के नतीजे शुक्रवार (5 जुलाई) को एलान किये गए है। जिसमें ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिली है। लेबर पार्टी ने 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने है। स्टार्मर 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे।
यह भी पढ़ें : Punjab Govt. Holiday : पंजाब सरकार ने 10 जुलाई को किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगा ये सब

ब्रिटेन में जिन 28 भारतीय मूल के सांसदों को जीत मिली है, उसमें से रिकॉर्ड 12 सदस्य सिख समुदाय से आते है। इसमें छह औरतें भी शामिल हैं, जिनको हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुना गया हैं। जितने भी सिख संसद जीते है वो सब लेबर पार्टी के हैं। इनमें से 9 ऐसे सांसद हैं, जो पहली बार चुने गए हैं, जबकि दो ऐसे भी सांसद हैं, जिन्हें तीसरी बार लोगों ने मौका दिया है। इसी तरह से एक सिख सांसद को दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स जाने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें : Road closed in Ludhiana : लुधियाना वासियों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक बंद रहेगा ये मेन रास्ता
UK Election :
ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में अपने रिचमंड एंड नॉर्थहेलर्टन निर्वाचन क्षेत्र जीत हासिल की। वह कंजर्वेटिव पार्टी के भारतीय मूल के उन सांसदों में शामिल हैं जिन्हें जीत मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल और सुनक के गोवा मूल के कैबिनेट सहयोगी क्लेयर कॉटिन्हो को भी अपनी-अपनी सीटों से जीते है। गगन मोहिंदरा को पश्चिम हर्टफोर्डशायर और शिवानी राजा को लीसेस्टर ईस्ट से जीत हासिल की है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


