
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट)- Shameful act of Khalistani supporters : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान एक खालिस्तानी समर्थक ने जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ आगे बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया। उनका रास्ता रोक लिया। भारतीय विदेश मंत्री 4 से 9 मार्च तक आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन गए हैं। इस दौरान वे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
उनकी इस यात्रा का मकसद भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा सहयोग और आपसी संबंधों पर चर्चा होगी। ब्रिटेन के बाद वे 6 से 7 मार्च तक आयरलैंड जाएंगे, जहां वे विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मिलेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करने वाले हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





