
पठानकोट (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : पठानकोट जिले के हाई-टेक नाका चक्कीपुल पर तड़के एक पुलिसकर्मी को गोली लगने की गंभीर घटना सामने आई है। घायल पुलिसकर्मी को सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
Punjab News : अभी तक गोली लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल बलबीर पाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





