
जालंधर, 3 जुलाई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Post Office Will Open on Holidays : रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जालंधरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक जालंधर डिवीजन के चयनित पोस्ट ऑफिस रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे, ताकि त्योहार के दौरान डाक सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।
जालंधर डिवीजन के पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर यह विशेष व्यवस्था की गई है। इन दिनों डाकघर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान राखी मेल बुकिंग, स्पीड पोस्ट, पार्सल सेवा, आधार पंजीकरण और आधार अपडेट जैसी सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Post Office Will Open on Holidays : रविवार और छुट्टियों के दिन जिन डाकघरों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, उनमें जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मुख्य डाकघर, भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्केट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं।
डाक विभाग ने बताया कि त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सभी डाकघरों में राखी भेजने के लिए विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि भाई-बहनों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंच सकें। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दौरान डाक सेवाओं का लाभ समय रहते उठाएं और राखियां समय पर भेजने के लिए पहले से बुकिंग करवाएं।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


