
इस्लाबामाद (वीकैंड रिपोर्ट): Pak train hijacking incident ends… पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने अपहृत की गई रेलगाड़ी के 190 यात्रियों को बचाते हुए 33 उग्रवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने कहा कि इस दौरान 21 बंधकों और फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कुछ बंधकों की भी मौत हुई है।
Pak train hijacking incident ends… बयान में कहा गया, ‘पाक सेना ने एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर (एफसी) और स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के साथ मिलकर बोलन में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को एक रेस्क्यू ऑपरेशन में मार गिराया है और सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई। ‘ इसके तुरंत बाद बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि अभी-भी उनके कब्जे में 150 से ज्यादा पाक नागरिक हैं, जिन्हें बीएलए ने बंधक बनाया हुआ है।
Pak train hijacking incident ends… बीएलए ने बताया कि ट्रेन में कुल 426 यात्री थे, जिनमें कुल 214 सैन्यकर्मी शामिल थे। ट्रेन हाईजैक के पहले घंटे में 212 यात्री रिहा किए गए थे. अब तक 40 पाक सैन्यकर्मी और 60 बंधक मारे जा चुके हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





