

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)– List of Indians deported from America released : अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने के कुछ दिनों बाद निर्वासित किए जाने वाले भारतीय नागरिकों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार जानकारी मिली है कि आज 104 भारतीयों को निर्वासित किया गया है और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी पहुंचेंगे।
अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा निर्वासित किए जाने वाले भारतीयों की सूची के अनुसार, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के 104 भारतीय नागरिक हैं। निर्वासित किए जा रहे भारतीयों में 12 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है और करीब 24 महिलाएं भी शामिल हैं. जो आज अमेरिकी विमान से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचेंगे। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने उस देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया उन्हें स्थायी निवास प्रदान करने के बजाय निर्वासित किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


