
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – IPL News : आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने वो कारनामा किया जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में किसी ने नहीं किया था। 11 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची है, जहां उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।
IPL News : श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल में एक ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है, जिसके आसपास भी कोई नहीं है। श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने के साथ ही इस टूर्नामेंट में तीन अलग-अलग टीमों को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान हुए हैं, जिनमें सबसे ऊपर एमएस धोनी और रोहित शर्मा हैं। इसके बाद गौतम गंभीर, हार्दिक पंड्या और डेविड वॉर्नर का नाम आता है। लेकिन श्रेयस अय्यर के अलावा कोई कप्तान एक से ज्यादा टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सका है। हालांकि कई खिलाड़ी तीन टीमों के कप्तान रह चुके हैं, लेकिन वह सिर्फ एक ही टीम को फाइनल में पहुंचा सके हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


