
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और म्यांमार बॉर्डर से लेकर गुजरात तक करोड़ों की संख्या में लोगों ने आज सुबह योग के साथ अपने दिन की शुरुआत की। योग को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में योग किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ करीब 25 हजार लोगों ने योग में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने हृदय के लिए योग का नारा दिया।
पीएम मोदी ने कहा, आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रिसर्च पर भी जोर देना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम योग को किसी दायरे को बांध कर ना रखें। योग को मेडिकल, फिजियोथैरपी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, इनसे भी जोडऩा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने योग के ज्ञान को फोन के सॉफ्टवेयर की तरह अपडेट करें।




-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




