

मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian Embassy in Melbourne vandalised : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवारों पर अराजक तत्वों ने आपत्तिजनक बातें लिख दीं। इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से कड़ी आपत्ति जताई है और तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Indian Embassy in Melbourne vandalised : भारत ने साफ कहा है कि दुनिया के किसी भी देश में भारतीय दूतावासों की सुरक्षा उस देश की जिम्मेदारी है। एक पुलिस प्रवक्ता ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, “अधिकारियों का मानना है कि इमारत के मुख्य प्रवेश द्वार पर रात भर भित्तिचित्र बनाई गई. यह घटना कथित तौर पर स्थानीय समय के मुताबिक 10 अप्रैल की है. घटना की जांच अभी भी जारी है।” वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस मामले को शीर्ष विक्टोरियन अधिकारियों और कैनबरा में भारतीय उच्चायोग के साथ उठाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


