

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ऑनलाइन फूड प्लैटफॉर्र्म Zomato ने ड्रोन के जरिए खाने की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने पहली ड्रोन डिलीवरी टेक्नोलॉजी का सफल टेस्ट कर लिया है। Zomato ने इसके लिए एक हाइब्रिड ड्रोन का इस्तेमाल किया। इस ड्रोन ने करीब 10 मिनट में 5 किलोमीटर की दूरी तय की। 5 किलो वजन लेकर उड़े इस ड्रोन की सबसे तेज रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ड्रोन के जरिए भारत में खाने की डिलीवरी की जा सके, इसके लिर्ए Zomato ने पिछले साल दिसंबर में TechEagle Innovations नाम के स्टार्टअप को खरीदा था। TechEagle ने जो UAV बनाया है, वह एक हाइब्रिड एयरक्राफ्ट है। यह UAV दोनों स्थिर डैनों और रोटर्स का इस्तेमाल करता है। इससे ड्रेन को सीधे टेक-ऑफ और लैंडिंग करने की क्षमता मिलती है, साथ ही स्थिर डैनों वाले विमान के जैसे दूरी तय करने की काबिलियत भी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

