
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के बाजारों की हालत बुरी है। कोरोनावायरस के कहर से बाजार में कोहराम मचा है। सुबह 11:13 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,601 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के बाद 33,095.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 758.25 अंक यानी 7.25 फीसदी की गिरावट के बाद 9,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं इससे पहले सुबह 10:58 बजे सेंसेक्स 2,411.11 अंक यानी 6.75 फीसदी की गिरावट के बाद 33,286.29 के स्तर पर था। निफ्टी 710.45 अंक यानी 6.79 फीसदी की गिरावट के बाद 9,747.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं सुबह 10:47 बजे सेंसेक्स 2,074.28 अंक यानी 5.81 फीसदी की गिरावट के बाद 33,623.12 के स्तर पर था और निफ्टी 608.35 अंक यानी 5.82 फीसदी की गिरावट के बाद 9,850.05 के स्तर पर था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





