

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): CM Yogi Adityanath Threat : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था। जिसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
CM Yogi Adityanath Threat : जानकारी के मुताबिक, धमकी वाली कॉल सीयूजी नंबर पर की गई थी, जिसे मुख्य आरक्षी ने रिसीव किया था। कॉल करने वाले ने आरक्षी से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। जब मुख्य आरक्षी द्वारा पूछा गया कहां से बोल रहे हो? तो तत्काल फोन काट दिया गया। आरक्षी ने इस कॉल की सूचना फौरन सीनियर ऑफिसर को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


