

कुल संख्या हुई 155, जाने अब कहां से मिले मरीज़
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 7 नए मामले सामने आए हैं। जिनके बाद शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 155 हो गई है। इनमें से 3 लोग अपनी जान गवां चुके और 142 लोग जिले के सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
आज सामने आए मामलों में एक बच्चे सहित तीन लोग न्यू गोविंद नगर से कोरोना वायरस से संक्रमित है जबकि तीन लोग गोना चक्क से हैं इसके अलावा एक व्यक्ति बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सारे लोग पहले से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क से ही हैं।
Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


