

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार ने पांचवी आठवीं दसवीं के विद्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए अब उन्हें अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला किया है। पांचवी आठवीं व दसवीं क्लास के बच्चों को अब इस साल कोई एग्जाम नहीं देने पड़ेंगे और उन्हें ऐसे ही अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा पंजाब एजुकेशन सिस्टम के अनुसार पांचवी व आठवीं के बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा जबकि दसवीं के बच्चों को उनके प्री बोर्ड एग्जाम में परफॉर्मेंस के आधार पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एग्जाम लेने का फैसला केंद्र पर छोड़ दिया है उन्होंने कहा की बारहवीं कक्षा के एग्जाम के बारे में जो भी फैसला केंद्र द्वारा लिया जाएगा वह मान्य होगा।
Please like our page with www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


