

बाराबंकी (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीली शराब ने एक बार फिर से कहर ढाया है। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के चार लोगों सहित 10 लोगों की मौत ही गई है। घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मारे गए लोगों ने सोमवार की रात रानीगंज कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान शराब खरीद कर पी थी। शराब पीने के बाद इनकी हालत बिगडऩे लगी और फिर इन्हें सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें से चार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस दुकान से शराब खरीदी गई थी वो गोंडा के दानवीर सिंह के नाम पर आवंटित है। यह पहली बार नहीं है जब यूपी में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले इसी साल फरवरी में सहारनपुर और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब ने करीब 50 लोगों की जान ले ली थी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

