Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
राम रहीम के उतराधिकारी हैं बादल ईंसां – भाई मोहकम सिंहजालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अकाली दल युनाईटिड 4 अगस्त को मानव श्रंखला बना राजस्थान को पानी देने का विरोध करेगा ये बात आज प्रेस वार्ता में युअद के प्रधान भाई मोहकम सिंह ने कही। उन्होने कहा कि राजस्थान पंजाब से अब तक लगभग 16 लाख करोड़ का पानी ले चुका है जिसके बदले में पंजाब को एक पैसा भी नहीं दिया गया है। उन्होने कहा कि युअद 4 अगस्त को हरीके डैम पर पड़ते बंगाली पुल पर मानव श्रंखला बना कर ये मांग करेगा पर इस दौरान वहां पर किसी प्रकार का ट्रैफिक बाधित नहीं किया जाएगा।
इस मौके दुसरे मुद्दे पर बोलते हुए भाई मोहकम सिंह ने कहा कि युअद शिरोमणि कमेटी द्वार् मनाए जा रहे साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 550 साल कार्यक्रम में बेअदबी कांड के किसी भी आरोपी को मंच पर स्थान न दिया जाए। उन्होने शिरोमणि कमेटी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो युअद पंथ के साथ मिल कर कमेटी के कार्यक्रम का विरोध करेगा।
मोहकम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को डेरा सच्चा सोदा के उतराधिकारी बताते हुए कहा कि विधान सभा में इन्हे बचाने के लिए ही सीबीआई की कलोजर रिपोर्ट पेश की और सीबीआई से केस वापिस लेने का फैसला लिया गया। उन्होने सरकार द्वारा पंजाब के हर गांव में 550 पौधे लगाने वाले सरकार के फैसले को अच्छा बताया और साथ ही कहा कि ये पौधे ऐसी जगहों पर लगाए जाए जहां ये पौधे विकसित हो सकें।
इस अवसर पर भाई मोहकम सिंह के साथ, वस्सन सिंह जखरवाल, सतनाम सिंह मनवा, परमजीत सिंह जीजेवाली, जसवीर सिंह मंडियाला मास्टर जेहर सिंह, सीता राम दीपक, डॉ हरमनजीत सिंह, बहादुर सिंह राहों भी उपस्थित रहे।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.