

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)-: Tragic accident in Jalandhar… महानगर में बड़ा दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में मशहूर कैमिस्ट शाप संचालक की माैत होगई। पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में वीरवार को आधी रात घर में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से सिटी मेडिकल शाप के संचालक अतुल सूद की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में 2 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए।
सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान पत्नी भी झुलस गई। मृतक अतुल तीन बच्चों का पिता था और वह कंपनी बाग एक मेडिकल स्टोर चलाता था। वहीं बताया जा रहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना दौरान दमकल विभाग का कर्मचारी भी गभीर घायल हो गया। उसके हाथ पर शीशा टूट कर गर गिया। मृतक अतुल सूद के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही अगली कार्रवाई जांच में लाई जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


