

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Sixth Day CATC Camp : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में कर्नल एम.एस. सचदेव, कमांडिंग ऑफिसर 2 पीबी गल्र्स बटालियन और प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का छठा दिन अत्यधिक ठंडे मौसम में सफलतापूर्वक पूर्ण उत्साह व जोश से संपंन हुआ। कैंप के आयोजन में प्रशासनिक ऑफिसर मेजर अमनप्रीत कौर का भी विशिष्ट योगदान रहा। दिन की शुरूआत पी.टी., ड्रिल, बाधा कोर्स द्वारा की गई। पी.एल. स्टाफ गर्ल कैडिट इन्स्ट्रक्टर अंजू शर्मा एवं केयर टेकर ऑफिसर ज्योति के संरक्षण में टैंट पीचिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण चार्ली कंपनी द्वारा किया गया।

Sixth Day CATC Camp : इस अवसर पर सातवीं नेशनल डिसास्टर रिसपोन्स फोर्स बठिण्डा, रीजनल रिसपोन्स सैंटर, लुधियाना द्वारा कैंप में वर्कशाप का आयोजन किया गया। इंस्पैक्टर/जनरल उद्बीर सिंह एवं उनके टीम के आठ सदस्यों ने कैडिटस को आपदाओं एवं उनमें ली जाने वाली सावधानियों की संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर असिस्टैंट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफिटनेंट सुनीता देवी एवं तृतीय ऑफिसर अमनदीप कौर द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर गर्ल कैडिट इन्स्ट्रक्टर ने इस कैंप में कैडिटस के लिए प्रशिक्षणमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूबेदार गुरचरण सिंह ने सभी प्रशासनिक जिममेदारियों को बड़ी बखूबी से संभाला। दिन के समापन पर लेफिटनेंट सोनिया महेंद्रू, असिस्टैंट एन.सी.सी. ऑफिसर, हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने कैंप के सभी सहयोगियों का उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


