

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Jalandhar : जालंधर से बड़ी वारदात सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अली मोहला में चोरों ने दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से लगभग तीन लाख रूपये व लाखों के गहने लेकर फरार हो गए है। पीड़ित परिवार अनुसार चोरों ने बच्चों की गोलक तक से भी पैसे चुरा लिए।
Robbery in Jalandhar : पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता को दिखाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह वापिस घर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था व अलमारी के ताले टूटे हुये थे वहीँ घर का सारा समान बिखरा हुआ था। घटना के बाद पुलिस को सुचना दी गयी है। काफी देर बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है ऐसी कानून व्यवस्था के चलते यहां कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


