

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): गोल्ड किट्टी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाले रणजीत सिंह उर्फ राजा को कोरोना वायरस हो गया है। शिव विहार के रहने वाले 39 वर्षीय रणजीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। हालांकि उसके साले गगनदीप की रिपोर्ट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शनिवार को शहर में कोरोना के कुल 29 मामले सामने आए, जिनमें रणजीत का नाम भी शामिल था। फिलहाल रणजीत को अस्पताल दाखिल करवाया जाएगा और उसके बाद उससे पूछताछ होगी।
जानकारी के मुताबिक रणजीत, गगनदीप और गुरमिंदर सिंह ने मिलकर विज पावर कंपनी की शुरूआत की थी। वह लोगों से किट्टी डलवाते थे। 11 किट्टी लोगों ने देनी होती थी और 12वीं कंपनी डालकर उन्हें पैसे या गोल्ड देती थी। ऐसा करके सैंकड़ों लोग उनसे जुड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने आन रिकार्ड 25 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। हालांकि आफ द रिकार्ड चर्चा 200 करोड़ की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


