

Punjab Board 10th result will be announced today, know at what time it will come
पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) PSEB 10th Result Today : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज दोपहर 2:30 बजे शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने वाला है. घोषणा के तुरंत बाद आधिकारिक परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएगा. छात्र बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे. परिणाम की घोषणा के बाद, रिजल्ट का लिंक दोपहर 2:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। वे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलीं थी परीक्षाएं
इस वर्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब जल्द ही बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी में है। कक्षा 12वीं की तरह 10वीं का परिणाम भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड न केवल परिणाम जारी करेगा, बल्कि इसके साथ छात्रों का कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


