

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब की ओर से ‘वर्ल्ड टेली-कम्युनिकेशन डे’ के अवसर पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण दिन के अवसर पर टेकनालोजी के माध्यम से हमारे जीवन में संचार माध्यमों के महत्व को समझाया जाता है।

प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आर.आर.बावा (R.R.BAWA) डीएवी कालेज फॉर गल्र्ज़, बटाला की वंशिका व जीएनडीयू (GNDU) की याशिका सूद को सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize) दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने फिजिक्स विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा और अन्य फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






