
जालंधर, 2 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- MLA Raman Arora Appears ED : भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। ईडी द्वारा जारी समन के बाद विधायक अरोड़ा जरूरी दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने रमन अरोड़ा को 25 मई को नोटिस जारी कर 2 जून को पेश होने के निर्देश दिए थे। इससे पहले भी विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में करीब तीन महीने तक जेल में रह चुके हैं। उनके खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच पहले से जारी है।
MLA Raman Arora Appears ED : सूत्रों के मुताबिक अब ईडी यह जांच कर रही है कि विजिलेंस द्वारा दर्ज केस के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की पड़ताल की जाए या फिर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अलग से मामला दर्ज किया जाए। हालांकि इस संबंध में अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विधायक रमन अरोड़ा की पेशी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि ईडी की पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


