

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Looters chopped off the hand of a man : जालंधर में गुरुवार को देर रात पैदल घर जा रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने हमला कर दिया। घटना सोढ़ल रोड की है जहां एक व्यक्ति राम नगर को जाते रास्ते में लुटेरों ने व्यक्ति पर हमला कर उसका हाथ काट दिया। बाइक सवार 3 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
Looters chopped off the hand of a man : व्यक्ति खुद को बचाने के लिए आरोपियों का विरोध कर रहा था, इस दौरान ये वारदात हो गई। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी लुटेरे की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया की लुटेरों के हमला करने के बाद जब मैंने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गए। इस दौरान परिवार को इस घटना की जानकारी दी और वह मुझे अस्पताल लेकर आए। वहीं पुलिस को भी फोन करके घटना की जानकारी दे दी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


