

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jalandhar West By-Election : आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मोहिंदर भगत को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है। भगत ने 2022 में जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
Jalandhar West By-Election : जालंधर पश्चिम सीट आप नेता रहे शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। शीतल अंगुराल लोकसभा चुनाव से पहले 27 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुराल का इस्तीफा स्पीकर ने 30 मई को मंजूर किया था। इसकी जानकारी 3 जून को सार्वजनिक हुई थी। वहीं अंगुराल ने 1 जून को विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा वापस लेने का ऐलान किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



