
जालंधर, 26 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Petrol Pump Fire : जालंधर के रिहायशी इलाके मिट्ठू बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरु अर्जन देव नगर स्थित एक HP पेट्रोल पंप की छत पर लगे पाइपों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और एक व्यक्ति ने दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी पेट्रोल पंप पर एक बाइक में आग लग चुकी है। घनी आबादी के बीच स्थित इस पेट्रोल पंप को लेकर लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Jalandhar Petrol Pump Fire : इलाके के निवासियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में पेट्रोल पंप होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पेट्रोल पंप को जल्द से जल्द आबादी वाले इलाके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे जल्द ही डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्या और सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत करवाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


