

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jalandhar News : जालंधर के पठानकोट में गोली चलने का मामला सामने आया है। बता दे की गांव रेरू में दोपहर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई है। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। आनन-फानन में चौक से निकल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
Jalandhar News : जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष के लोग क्रिमिनल हैं। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे। दोनों पक्षों के लोग गांव रेरू के रहने वाले है। सूत्रों से पता चला है कि मंगा नामक युवक ने कुछ दिन पहले चिकन शॉप के मालिक भल्ला को थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया और जब जगतेज ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जगतेज को ढूंढ रहा था। फिर दोनों गुट के लोग रेरू पिंड में आमने-सामने हो गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस विवाद में दो लोगों को गोलियां लगी है, जिन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


